फतेहपुर, जुलाई 10 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालयों को 20 जुलाई तक आधारभूत सुविधाओं की जानकारी अपलोड करनी है। इसके बाद जिला स्तर पर विद्यालयों के सत्यापन के बाद 18 सितंबर तक परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। इस संबंध में डीआईओएस की तरफ से सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है। केन्द्र निर्धारण नीति के अनुसार 20 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों को अवस्थापना, भौतिक संसाधनयुक्त सुविधाओं और आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी हैं। यह भी पढ़ें- 16-17 जुलाई को होगी कम्पार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट प्रयोगात्मक परीक्षासत्यापन प्रक्रिया इसके बाद तीन अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों की तरफ से डाल...