कानपुर, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी का अनिवार्य विषय रहा। 70 अंकों की इस परीक्षा में सामान्य सवालों को देख छात्रों को काफी राहत हुई। बीएनएसडी इंटर कॉलेज में सर्वाधिक 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। छात्रों के लिए गेट नंबर दो और छात्राओं को मुख्य गेट से प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, वाह्य केंद्र अध्यक्ष और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अतिरिक्त पूरे शहर में 09 जोनल मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। छात्रों की साधारण तलाशी ली गई और इनके शूज आदि नहीं उतरवाए गए। अंशुमान चौधरी ने बताया की हाई स्कूल का पेपर सामान्य था। इक्का-दुक्का कठिन सवालों के अलावा पेपर में दुश्वारी नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.