शामली, दिसम्बर 31 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए जिला केंद्र निर्धारण समित के प्रस्तावित 31 परीक्षाकेंद्रों को ही हरीझंडी प्रदान कर दी है। बोर्ड द्वारा उक्त परीक्षाकेंद्रों पर आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियां निस्तारण के बाद उक्त 31 परीक्षाकेंद्रों को ही अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले में इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 23236 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया विभिन्न चरणों के बाद पूरी हो गयी है। इसके लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड द्वारा जिला परीक्षाकेंद्र निर्धारण समिति के लिए 33 विद्यालयों को प्रस्तावित परीक्षाकेंद्रों की सूची भेजी गई थी। उक्त परीक्षाकेंद्रों प...