लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ। लखनऊ समेत मण्डल के दूसरे जिलों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम बुधवार को पूरा कर लिया है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि उप्र.माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पूरे मण्डल में हाईस्कूल की 12,83,695 और इंटरमीडिएट की 10,20,415 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिये मिली थीं। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने इस वर्ष तय समय के भीतर मूल्यांकन पूरा करने वाले परीक्षकों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...