इटावा औरैया, मार्च 17 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरु हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय पर दो विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षको और उप प्रधान परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है । इसके साथ ही दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे। इन दोनो केंद्रों पर लगभग ढाई लाख कापियां जांची जाएंगी। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज और एचएमएस इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल और इस्लामिया इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपी का मूल्यांकन होगा। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे, इनकी निगरानी में कार्य किया जाएगा। मूल्यांकन का यह कार्य 1 अप्रैल तक...