यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
संभल, जुलाई 29 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट तथा इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। जिले में परीक्षा के लिए बहजोई के हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। मंगलवार को प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा में पंजीकृत 498 परीक्षार्थियों में से 473 ने परीक्षा दी, जबकि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट परीक्षा में पंजीकृत 172 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 166 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा व निगरानी के समुचित इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- Hapur News: 357 परीक्षार्थियों ने दी यूपी बोर्ड कं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.