संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के दो केन्द्रों पर बुधवार से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं शुरू हो गया। मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो, किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए। उत्तर पुस्तिकाओं को मानक के अनुसार और ठीक ढंग से हो इसको लेकर मंगलवार को दोनों केन्द्रों पर ड्यूटी में लगे डिप्टी हेड और परीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण को डीआईओएस हरिश्चन्द्र नाथ ने भी संबोधित किया।जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 3.69 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसमें इंटरमीडिएट की 1 लाख 34 हजार और हाईस्कूल की दो लाख 75 हजार उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट का मूल्यांकन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में और हाईस्कूल का मूल्यांकन एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में होगा। मूल्यांकन कार्य के ...