बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो रही हैं। अंतिम दिन पहली पॉली में हाईस्कूल की कृषि और इंटरमीडिएट की कम्प्यूटर विषय की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं।यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पॉली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे चलेगी। इस परीक्षा के साथ हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। वहीं इंटरमीडिएट की दूसरी पॉली में संस्कृत विषय की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के सम्पन्न होने के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिन अभी तक किसी केन्द्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। सचल दस्ता पूरी तरह सक्रिय है। जिला कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। अभी तक सभी पर...