पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है, जो एक अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 116136 कॉपियों का आवंटन किया गया, जबकि ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 69027 कापियांयां आवंटित की गई। जीजीआईसी केंद्र पर 30 मार्च को मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है। ड्रमंड कालेज केंद्र पर अवशेष दो हजार कापियों का अंतिम दिन मूल्यांकन पूरा करने की बात की जा रही है। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि सिर्फ हिंदी की टेबल रह गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...