प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम लगभग बनकर तैयार है। परिणाम की समीक्षा अंतिम दौर में है। 25 से 29 अप्रैल के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम किस दिन घोषित होगा इसकी अधिकृत सूचना जल्द जारी होगी। परीक्षा में सम्मिलित 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को भी परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 2761696 में से लगभग 26 लाख तथा इंटर में पंजीकृत 2576082 परीक्षार्थियों में से तकरीबन 24.5 लाख उपस्थित रहे। दोनों में क्रमश: 161696 और 126082 कुल लगभग 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 kab aayega : डिजिलॉकर पर आई यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी अहम अपडेट, नतीजे जल्द आन...