वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद वाराणसी क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय को शुक्रवार तक कुल 148 शिकायतें मिलीं। इनमें 136 इंटरमीडिएट और 12 हाईस्कूल से संबंधित हैं। प्रभारी क्षेत्रीय सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक इंटरमीडिएट की 97 और हाईस्कूल की नौ शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका। कुल 42 शिकायतों का निस्तारण कार्य जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...