अमरोहा, जून 13 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया छह जून से शुरू हो गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक किए जा सकेंगे। परीक्षा के लिए जिले में एक केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है। जुलाई में परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के ऐसे परीक्षार्थी जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं, इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किसी एक विषय में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के ऐसे परीक्षार्थी, जो किसी एक विषय में ...