लखनऊ, जनवरी 22 -- यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 के लिए प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन आज से शुरू की जा रही है। लखनक मंडल में यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसको देखते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल कार्यालय में परीक्षार्थियों के शंका समाधान के लिए गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन खोली जाएगी। इंटरमीडिएट परीक्षार्थी 9415664679 नंबर डायल कर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। जेडी लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में विशेषज्ञों की टीम दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...