फतेहपुर, जुलाई 23 -- फतेहपुर। वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा 28 जुलाई (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। शहर मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा उसी दिन द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के लिए कुल 211 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर कराई जाएंगी...