प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करने के सालभर बाद भी स्कूल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बोर्ड के 29 हजार से अधिक स्कूलों की ओर से आठ जुलाई को दर्ज ऑनलाइन हाजिरी के आंकड़ों का विश्लेषण करने से साफ है कि 20 जिले ऐसे हैं जहां पांच फीसदी स्कूल भी डिजिटल उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों के स्तर से निगरानी में लापरवाही के कारण अधिकांश जिलों में यह व्यवस्था फेल है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन हाजिरी को लेकर गंभीर नहीं डीआईओएसप्रयागराज में स्कूलों की स्थिति जिस प्रयागराज में यूपी बोर्ड का मुख्यालय और प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय मौजूद है वहीं 1103 स्कूलों में से केवल 85 (7.71 प्रतिशत) स्कूल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। क्षेत्रीय कार्यालय वाले जिलों में भी कमोब...