मथुरा, जून 5 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट तथा इण्टरमीडिएट में कम्पार्टमेन्ट परीक्षा हेतु अर्ह परीक्षार्थियों का आनलाइन आवेदन विगत वर्षों की भांति माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 6 से 27 जून तक की मध्यरात्रि 12 बजे तक स्वीकार्य किया जायेगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यदेव ने बताया किउहाईस्कूल की इम्प्रूवमेन्ट परीक्षा के अन्तर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुये एक विषय में तथा कम्पार्टमेन्ट परीक्षा के अन्तर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुये 02 विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है। इसका परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्डः कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के...