मेरठ, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की जिला टॉपर अदीबा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को भाकियू किसान क्रांति के पदाधिकारियों ने अदीबा के घर पहुंचकर उसको सम्मानित किया। युवा नगर अध्यक्ष मुजाहिद और सुल्तान मलिक युवा जिला महामंत्री ने अदीबा की इस कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अदीबा जैसी होनहार बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्यालय की अनुप्रिया ने बढ़ाया मान यह भी पढ़ें- दसवीं में टॉप फाइव रही अब टॉपर बन दर्शिका ने चौंकाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...