सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड ने मोबाइल एप पर परीक्षा केंद्र की पूरी लोकेशन ऑनलाइन उपलब्ध कराने का इंतजाम किया है। जिले के सभी 89 परीक्षा केंद्रों की जियो टैगिंग कराई गई है। इससे छात्रों को केंद्र तक पहुंचने के लिए सटीक मार्गदर्शन मिलेगा। मोबाइल एप पर छात्र केंद्र तक पहुँचने का पूरा रास्ता देख सकेंगे। इसमें केंद्र की दूरी, रास्ता, आस-पास के लैंडमार्क, तहसील व ब्लॉक की जानकारी, फोन नंबर, अक्षांश-देशांतर और सभी भौगोलिक डेटा शामिल हैं। यूपी बोर्ड के इस प्रयास से लगभग 66 हजार से अधिक पंजीकृत विद्यार्थी अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुँच सकेंगे। बोर्ड द्वारा जियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.