आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालयों को 20 जुलाई तक आधारभूत सुविधाओं की जानकारी अपलोड करनी है। इसके बाद जिला स्तर पर विद्यालयों के सत्यापन के बाद 18 सितंबर तक परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। इस संबंध में डीआईओएस की तरफ से सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है। डीआईओएस अजय कुमार के अनुसार 20 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों को अवस्थापना, भौतिक संसाधनयुक्त सुविधाओं और आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी हैं। इसके बाद तीन अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों की तरफ से डाली गईं सूचनाओं का डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति सत्यापन करेगी। ऑनलाइन सूचना अपल...