सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा दो से नौ फरवरी तक आयोजित होगी। वर्ष 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षा नकल विहीन संचालित कराने के लिए वाह्य परीक्षकों के भी निगरानी के लिए प्रत्येक विकास खंड में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षकों से नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने के उद्देश्य से सभी विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बाह्य परीक्षकों द्वारा प्राप्त होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देनी ह...