अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में शुक्रवार को भी तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को चार केंद्रों पर 42151 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। तीन दिनों में अब तक कुल 88922 कॉपियों की मूल्यांकन कर लिया गया है। अब कुल 476113 कॉपियां मूल्यांकन के लिए शेष रह गई है। नौरंगीलाल इंटर कॉलेज जांच केंद्र पर शुक्रवार को आवंटित 128870 उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष 7948 का मूल्यांकन किया गया। एसबीएम इंटर कॉलेज केंद्र पर 9142, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में 8177, डीएवी इंटर कॉलेज में 16784 उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन किया गया। कुल 42151 कॉपियों की मूल्यांकन किया गया। शनिवार को ईद पर्व होने की वजह से मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.