यूपी बोर्ड : गणित की परीक्षा दी, गृह विज्ञान में मिला नंबर
प्रयागराज, अप्रैल 30 -- यूपी बोर्ड के अफसरों की लाख कोशिशों के बावजूद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के परिणाम में कमियां रह गई हैं। यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में खुली ग्रीवांस सेल में गुरुवार को भी आधा दर्जन से अधिक मामले पहुंचे। चौधरी दिग्गज सिंह इंटर कॉलेज सिराथू कौशाम्बी की हाईस्कूल की छात्रा मंजू देवी (रोल नंबर 1261620358) ने लिखित शिकायत की है कि उसने गणित विषय की परीक्षा दी थी, लेकिन ऑनलाइन जारी अंकपत्र में गृह विज्ञान विषय का नंबर चढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार रेवरी विवेकानंद मांटेसरी स्कूल काकोरी लखनऊ के अक्षत वैश्य ने शिकायत की है कि उसने पूरी परीक्षा दी है लेकिन उसे अनुपस्थित कर दिया है। यह भी पढ़ें- परीक्षा दी, फिर भी अनुपस्थित, परीक्षार्थी परेशान यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा दी, फिर भी मार्कशीट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.