बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के शुरू होने से पहले जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाओं को कराने की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिले में 209 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं को सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा, प्रत्येक ब्लॉक पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है। नगर के जीआईसी को कंट्रोल रूम बनाया गया है यहां से परीक्षाओं पर सीधे ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बोर्ड ने फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से नकेल कस दी है। जिले में परीक्षाएं दो फ़रवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक होंगी और फिर इसके बाद बोर्ड के पोर्टल पर छात्रों के अंक अपलोड होंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी और केंद्र व्यवस्थापकों को इनका पूरा रिकॉर...