बरेली, मार्च 7 -- ‎बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का औपचारिक रूप से समापन 12 मार्च को होगा लेकिन महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। इसी के साथ बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी हैं। एक परीक्षक को अधिकतम 700 कॉपियां ही जांचने के लिए मिलेंगी। कला विषय के परीक्षक 800 कॉपियां जांच सकेंगे। एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कॉपियां जांचने को दी जाएंगी। हाईस्कूल की एक कॉपी जांचने पर 14 और इंटर के लिए 15 रुपये मिलेंगे। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...