प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो चरणों में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में होंगी। परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य होगी और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। पहले चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक होंगी, जबकि 29 और 30 जनवरी को यूपी टीईटी परीक्षा के कारण कोई परीक्षा नहीं होगी। दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक होंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.