आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। जिला प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले को आठ जोन और 28 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में कुल 273 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 169886 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 273 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, आठ जोनल मजिस्ट्रेट और चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। वहीं, परीक्षा ...