हापुड़, मार्च 14 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 900 शिक्षक करेंगे। एक लाख 70 हजार कापियों का मूल्यांकन एकमात्र केंद्र एसएसवी इंटर कॉलेज में होगा। 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं।यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में होगा। मूल्यांकन शुरू करने की डेट 18 मार्च तय की गई है। निश्चित डेट पर मूल्यांकन केंद्र एसएसवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां का मूल्यांकन कार्य 900 शिक्षक करेंगे। मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई हैं। सीसीटीवी कैमरे की जद में मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। मूल्या...