सहारनपुर, फरवरी 25 -- जिले में बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गईं। दोनों पालियों में कुल 58,457 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 55,544 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,913 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा 89 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस विषय में 36,013 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 34,251 उपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट संगीत गायन व वादन में 198 में से 192 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा 88 केंद्रों पर संपन्न हुई। इन विषयों में 22,246 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 21,101 ने परीक्षा दी, जबकि 1,145 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ छह स...