मैनपुरी, फरवरी 8 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही है। अब मात्र नौ दिन शेष हैं। परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे रहा है। जनपद में बनाए गए परीक्षा के केंद्रों पर ढाई हजार से अधिक कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। इन्हीं की देखरेख में परीक्षा संपन्न होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष जिले में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 29664, इंटरमीडिएट के 2890 कुल 58644 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा में प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। यह कक्ष निरीक्षक कक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे। कक्ष निरीक्षक प्रत्येक परीक्षा केंद्र ...