लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। जिले के 129 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में 92930 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों के अलावा सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। आठ परीक्षा केन्द्र संवेदनशील और चार अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिन्दी की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केन्द्रों को सात जोन व 13...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.