आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में सोनी चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज उफारी अंबारी के छात्र विवेक यादव ने जिले में टॉप किया है। उन्हें कुल 96.50 (579 अंक) प्रतिशत अंक मिले हैं। वह प्रदेश में आठवें स्थान पर हैं। जबकि श्री बलिराम बेचू इंटर कॉलेज केपुर की छात्रा अन्नू यादव ने 96.17 (577) प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह प्रदेश में दसवें नंबर पर हैं। आरएल मेमोरियल हाईस्कृल कनैला अतरौलिया के छात्र अंश यादव ने 96 (576) प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 91.08 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण इंटरमीडिएट की परीक्षा आशा ज्योति बालिका इंटर कॉलेज हरैया की छात्रा जागृति सिं...