बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का वर्ष 2026 की परीक्षाओं का परिणाम जारी हो गया। दोनों कक्षाओं में बेटियों ने परचम लहराया है। हाईस्कूल में आरती और इंटरमीडिएट में तनीशा ने जिला टॉप किया है। परिणाम आने के बाद मेधावियों ने स्कूलों में जमकर जश्न मनाया। हाईस्कूल का परिणाम 91.08 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 78.60 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट के रिजल्ट में इस बार 7.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि हाईस्कूल का परिणाम 1.65 फीसदी बढ़ा है। दोनों कक्षाओं की टॉपटेन की सूची में बेटियों का दबदबा रहा है। हाईस्कूल में खिलौने बेचने वाली की बेटी आरती टॉपरगुरुवार को यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए परिणाम में हाईस्कूल में अनूपशहर के परदादा-परदादी इंटर कॉलेज अनूपशहर की छात्रा आरती को 600 में से...