हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से कराने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आवश्यक दिशा.निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। डीआईओएस बाल मुकुंद ने बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार ही परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2ः00 बजे से 5ः15 बजे तक चलेगी। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में हिंदी विषय की परीक्षा कराई जा रही है। डीआईओएस ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। ताकि प्रवेश और जा...