सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। जिले में बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुईं। दोनों पालियों में 1804 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1756 परीक्षा में शामिल हुए, 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 131 परीक्षार्थियों में से 128 उपस्थित रहे, तीन अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र और एनसीसी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1670 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1627 ने परीक्षा दी, 43 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के पाली, अरबी और फारसी विषयों की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत तीन परीक्षार्थियों में से दो उपस्थित रहे, जबकि एक अनुपस्थित रहा। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा पांच और इंटरमीडिएट परीक्षा 60 परीक्षा केंद्रों पर आ...