बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से दो पालियों में शुरू होंगी। परीक्षार्थियों को पेन पेंसल व प्रवेश पत्र लेकर 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी होगी। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला कक्ष निरीक्षक लगाई गई हैं। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। तैयारियां पूरी होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठकर उन्हें यूपी बोर्ड के निर्देशों से अवगत कराया। जनपद में 64 परीक्षा केंद्रों में 43026 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनकी निगरानी के लिए 2577 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 64 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 23188 परीक्षार्थी तथा इंटर में 19...