लखनऊ, जनवरी 30 -- -जेडी ने डीआईओएस से मांगी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की सूची -लखनऊ में 120 परीक्षा केन्द्रों पर एक लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा लखनऊ, कार्यालय संवाददाता यूपी बोर्ड के शहर में बनाये गए संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की सख्त निगरानी होगी। इन केन्द्रों पर पुलिस के साथ ही एसटीएफ की टीमें पहरा देंगी। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर लखनऊ समेत मण्डल के सभी डीआईओएस से बोर्ड परीक्षा के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केन्द्रों की सूची मांगी है। लखनऊ में बोर्ड परीक्षा के 120 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच होनी हैं। इन केन्द्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। मण्डलीय विज्ञान प्रगति ...