बुलंदशहर, जुलाई 15 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए शासन ने नई पंजीकरण एवं अग्रसारण नीति जारी कर दी है। डीआईओएस ने जिले के 20 राजकीय कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बना दिए हैं। उक्त केंद्रों पर संबंधित प्रधानाचार्यों की डयूटी लगाई है और इनकी निगरानी में फार्म भरे जाएंगे। उक्त केंद्रों पर 15 हजार परीक्षार्थियों के फार्म भरे जा सकेंगे। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराने के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। रेगुलर परीक्षार्थियों के फार्म संबंधित स्कूलों से भरे जाएंगे वहीं, दूसरी और जिन छात्रों ने नियमित रूप से पढ़ाई नहीं की या किसी कारणवश स्कूल नहीं जा सके, ऐसे छात्र व्यक्तिगत केंद्रों के माध्यम से आ...