कानपुर, जुलाई 15 -- जिला विद्यालय निरीक्षक ने उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए फॉर्म अग्रसारित करने के लिए नगर में सात सेंटर बनाए हैं। सभी सेंटरों में हाईस्कूल के अधिकतम 500 और इंटरमीडिएट के 700 समेत कुल 1200 फॉर्म अग्रसारित किए जा सकते हैं। जिन सेंटरों में अग्रसारण होगा वे हैं, जीजीआईसी चुन्नीगंज, जीजीआईसी सिंहपुर, जीआईसी भौंती, जीआईसी बिधनू, जीजीआईसी घाटमपुर, जीजीआईसी नरवल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलियापुर। डीआईओएस प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इनमें से जीजीआईसी चुन्नीगंज में प्रदेश के बाहर के छात्र, अन्य बोर्डों के छात्र, विदेशी नागरिक अग्रसारण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: यूपी बोर्ड 2027 : प्राइवेट फॉर्म भरने को सात सेंटर बनाए यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: व्यक्तिग...