मैनपुरी, फरवरी 16 -- सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से और यूपी बोर्ड परीक्षा कल बुधवार से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई बोर्ड की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। डीआईओएस कार्यालय में दिनभर शिक्षकों, प्रधानाचार्य पहुंचते रहे। कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र प्राप्त किए गए वहीं अन्य समस्याओं का समाधान कराया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। परीक्षार्थियों के साथ ही नकल विहीन परीक्षा कराने में जिला प्रशासन का भी इम्तिहान होगा। प्रश्नपत्र सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम डीआईओएस कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.