बुलंदशहर, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से समापन हो गया। जिले के सभी 109 केंद्रों पर अंतिम दिन की परीक्षाएं संपन्न होने के साथ ही परीक्षार्थियों के चेहरे पर राहत की लहर दौड़ गई। हालांकि, इस बार जिले में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 17,451 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्रों तक नहीं पहुंचे। बोर्ड के आदेश पर अब 18 मार्च से जिले के पांच केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भी जल्द पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। दूसरे जिलों की पुस्तिकाएं जिले में आएंगी। डीआईओएस द्वारा अब मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की डयूटी लगाई जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.