बुलंदशहर, मार्च 19 -- जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी के साथ चल रहा है। गुरुवार शाम तक पांच केंद्रों पर दोनों कक्षाओं की कुल 57,334 पुस्तिकाओं को जांचने का काम पूरा कर लिया गया है। डीआईओएस ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिले को 2.59 लाख से अधिक पुस्तिकाएं आवंटित हुई है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि जिले के मूल्यांकन कार्य के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। खुर्जा का एसएमजेईसी, गुलावठी का डीएन कॉलेज नगर के डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। बोर्ड द्वारा जिले को मूल्यांकन के लिए इंटर की 1,99,713 और हाईस्कूल की 2,59,402 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। उन्होंने बताया की अ...