मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की शंका का समाधान विशेषज्ञ करेंगे। इसके लिए जनपद में राजकीय पुस्तकालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां पर हर दिन विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। ये विशेषज्ञ रविवार को छोड़कर हर दिन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक छात्रों की शंका का समाधान कर उन्हें बेहतर विकल्प बताएंगे। यही नहीं परीक्षा से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराते रहेंगे। जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में कुल 77462 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में पहले से तनाव घर कर जाता है। इसे देखते हुए जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सहूलियत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.