मथुरा, मार्च 9 -- मथुरा, माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से प्रारम्भ होकर एक अप्रैल तक चलेगा। परिषद ने जनपद में दो मूल्यांकन केन्द्र बनाये गए हैं। परिषद के सचिव भगवती प्रसाद वर्मा ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अवकाश मूल्यांकन के दौरान निरस्त कर दिए हैं। ताकि मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो। बोर्ड ने मूल्यांकन केन्द्रों के लिए गाइड लाइन तय कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष तीन मूल्यांकन केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था, अब की बार दो मूल्यांकन केन्द्र बनाये गए हैं। जिनमें वीडीपी राजकीय इंटर कालेज मथुरा, के...