रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। शनिवार को यूपी बोर्ड के सभी सेंटरों पर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल में गृह विज्ञान और व्यवसायिक शिक्षा तो वही इंटर के परीक्षार्थियों ने इतिहास की परीक्षा दी। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थी पेपर को लेकर काफी परेशान थे। पेपर सरल आएगा या कठिन इसको लेकर असमंजस की स्थिति दिखाई दी। हालांकि पेपर मिलते ही उनका तनाव खत्म हो गया। अधिकतर प्रश्न कोर्स से ही थे, जिस कारण परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को हुई परीक्षा में कई परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 18 फरवरी से जिले के 74 सेंटरों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा संचालित हो रही है। करीब चार दिन पहले शुरू हुई परीक्षा अभी तक शांतिपूर्वक तरीके से चल रही है। शनिवार को इंटर में इतिहास की परीक्षा थी। जिसमें 690 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। ...