बागपत, मई 27 -- बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए प्रस्ताव के तहत अब इंटरमीडिएट के छात्रों को भी किसी एक विषय में अंक सुधारने का मौका मिलेगा, साथ ही सीबीएसई की तर्ज पर बेस्ट ऑफ टू नियम लागू करने की तैयारी है। जिससे छात्रों के अंक घटने का खतरा नहीं रहेगा। यह मौका वर्ष 2027 में होने वाली यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड इस बार सीबीएसई के पैटर्न को अपनाने जा रहा है। इसके तहत यदि कोई छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा देता है, तो मुख्य परीक्षा और इंप्रूवमेंट परीक्षा में से जिस परीक्षा में अधिक अंक होंगे, वही फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक हाईस्कूल में किसी एक विषय में फेल होने वाल...