मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा में मुख्य विषयों के इम्तिहान वाले दिन प्रशासन 'डबल सख्ती' करेगा। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी सरीखे विषयों के पेपर में नकल करने या कराने की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। हालांकि शासन-प्रशासन प्रत्येक पर्चा नकलविहीन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए 127 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। कड़ाई का आलम यह है कि केन्द्रों पर कहीं से भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है अब तक। वहीं, किसी भी केंद्र पर सीसीटीवी और वायस रिकार्डर खराब होने की भी सूचना कंट्रोल रूम को नहीं मिली। पहले दिन से ही प्रशासनिक अफसर और डीआईओएस केंद्रों पर कड़ी निगरानी कर रहे हैं। उड़नदस्तों के साथ सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ...