हापुड़, मार्च 9 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 1015 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 37 परीक्षार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे।जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स एग्जाम दे रहे हैं। सोमवार को 40 परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट के 1015 परीक्षार्थियों ने शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा दी। 37 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। जिले में शांतिपूर्वक परीक्षाएं जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...