मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में त्रुटियों के संशोधन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। संशोधन के लिए बोर्ड की वेबसाइट 27 अप्रैल 2026 से छह मई 2026 सायं छह बजे तक सक्रिय रहेगी। बोर्ड ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को घोषित किया जा चुका है। अब परिषद ने परीक्षार्थियों के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र में त्रुटिरहित विवरण सुनिश्चित करने के लिए संशोधन का आखिरी मौका दिया है, जिससे छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को भविष्य में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- 10वीं-12वीं के शैक्षणिक विवरण में त्रुटि सुधार 6 ...