नई दिल्ली, मार्च 23 -- मार्च के महीने में हालात मॉनसून जैसे हो गए हैं और ठंड भी वापस आ गई है। उत्तर और पश्चिम भारत में बारिश की वजह से तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई है। कई राज्यों में ओलावृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह सिस्टम ऐक्टिवेट रहेगा और इसकी वजह से कई जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 राज्यों में अभी बारिश की आशंका बनी हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से मौसम इस तरह करवट बदल रहा है। वातावरण में नमी होने की वजह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी-बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।कैसा रहेगा दिल्ली का ...