प्रयागराज, नवम्बर 19 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में विभिन्न जिलों के कुल 334 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 25 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। यूपी बार कौंसिल सचिव राम किशोर शुक्ल ने बताया कि छह दिन में कुल 334 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। बुधवार को नामांकन दाखिल करने वालों में कौंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ भी शामिल हैं। 20 व 21 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 27 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...